उतई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवन दीप समिति की साधारण सभा, विधायक प्रतिनिधि सहित कई सदस्य रहे उपस्थित, बैठक के बाद किया गया पौधारोपण

उतई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवन दीप समिति की साधारण सभा, विधायक प्रतिनिधि सहित कई सदस्य रहे उपस्थित, बैठक के बाद किया गया पौधारोपण

Jeevan Deep Committee General Meeting उतई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में जीवन दीप समिति की साधारण सभा का आयोजन बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे किया गया। बैठक में अस्पताल से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं और जनहित से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। बैठक संपन्न होने के बाद समिति के उपस्थित सदस्यों ने अस्पताल परिसर में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ चार पौधों का रोपण भी किया।

इस अवसर पर माननीय विधायक के प्रतिनिधि के रूप में शीतला ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ सरस्वती साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, चेतन साहू, हरीश यादव, रूपा यादव, शिव नारायण देशमुख, सोनू राजपूत, अनिता गढ़े, लता सोनवानी, सुनीता चंद्राकर, संगीत रजक, विजयलक्ष्मी साहू, खूबिराम साहू, रमशिला नेताम, चंदू देवांगन और रूपेश पारख सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ की भी सहभागिता रही। इस दौरान डॉ. देवेंद्र बेलचंदन, डॉ. दुर्गेश वर्मा, विक्रम रामटेके, नंद किशोर भांडेकर, मुकेश मेश्राम सहित अस्पताल के कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

Read More : उतई में राइस मिल में आग लगने से मची अफरा-तफरी, लाखों का नुकसान, दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू


Related Articles