छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर कालाबाजारी का पर्दाफाश, खरोरा पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 45 सिलेंडर किए जब्त

छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर कालाबाजारी का पर्दाफाश, खरोरा पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 45 सिलेंडर किए जब्त

Gas Cylinder Black Marketing Busted in Kharora छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर संकट के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं। इसी बीच रायपुर की खरोरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जा रहे 45 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त कर लिए। पुलिस ने पिकअप वाहन के ड्राइवर और कंडक्टर को पकड़ लिया, जिनकी पहचान गिनेश्वर प्रसाद साहू (32) और लादू राम (29) के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खरोरा पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि ग्राम चिचोली स्थित शान-ए-पंजाब ढाबे के सामने एक सफेद पिकअप (CG 04 QK 6282) में भारी मात्रा में गैस सिलेंडर भरे हुए हैं और आरोपी ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पिकअप में ‘श्री छत्तीसगढ़ गैस’ के भरे और खाली सिलेंडर पाए। कुल 45 सिलेंडर जब्त किए गए, जिनकी कीमत लगभग 10 लाख 74 हजार रुपए बताई जा रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मालिक भूपेश्वर प्रसाद साहू के निर्देश पर काम कर रहे थे। सिलेंडर के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश न कर पाने के कारण पुलिस ने धारा-106 BNSS के तहत कार्रवाई की। जब्त सिलेंडर और आरोपी आगे की कार्रवाई के लिए खाद्य निरीक्षक शुभा गुप्ता को सौंपे गए हैं।

Read More : फर्जी MBBS-BAMS डिग्री और पोस्ट ऑफिस नौकरी घोटाला, गिरोह की महिला सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार, 2.34 करोड़ की ठगी


Related Articles