Gangrape in Raipur: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, बिलासपुर के चकरभाठा निवासी महिला को आरोपी युवक सरोना इलाके में शराब भट्ठी के पास लेकर गए थे। आरोप है कि वहां महिला को शराब पिलाने के बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी महिला को आरडी तिवारी स्कूल के मैदान में ले गए, जहां उसे दोबारा शराब पिलाने और उसके साथ फिर से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है।
एक नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
महिला की शिकायत के आधार पर आजाद चौक थाने में जीरो पर मामला दर्ज किया गया। इसके बाद प्रकरण को संबंधित थाना पुलिस को भेजा गया। मामले की जांच डीडी नगर थाना पुलिस कर रही है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवा, आयुष दुर्गा और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

