Poonam Pandey Controversy : झूठी मौत से लेकर कपड़े उतारने तक… इन विवादों से घिर चुकी हैं पूनम पांडे

Poonam Pandey Controversy : झूठी मौत से लेकर कपड़े उतारने तक… इन विवादों से घिर चुकी हैं पूनम पांडे

सोशल मीडिया सेंसेशन और एक्ट्रेस पूनम पांडे को अक्सर सुर्खियों में बने हुए देखा जाता है। वह जहां जाती है फैंस की भीड़ लग जाती है और सभी उनके साथ तस्वीरें खिंचवाना चाहते हैं। फैंस के प्यार तक तो ठीक है लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ जब उनका नाम कंट्रोवर्सी से घिर गया। बीते ही दिनों एक बार फिर वो सुर्खियों में आ गई थी।

हाल ही में पूनम पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जब वह पेप्स को फोटोज दे रही थी। तभी एक आदमी उनके पास आकर तस्वीर खिंचवाने की कोशिश करता है। तस्वीर खिंचवाते हुए वह एक्ट्रेस को किस करने की कोशिश करता है। यह देखकर पूनम उसे धक्का देती हैं और वहां मौजूद फोटोग्राफर उसे पड़कर दूर करते हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जो पूनम लाइमलाइट में आई हैं। कुछ समय पहले सर्वाइकल कैंसर से हुई अपनी मौत की खबर और उसके अलावा कई ऐसे विवाद रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी चर्चा हुई है।

वर्ल्ड कप के वक्त विवादित बयान
पूनम पांडे अपने एक बयान को लेकर विवाद में आई थीं। उन्होंने साल 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीत जाती है, तो वह अपने कपड़े उतार देंगी। उनके इस बयान पर लोगों ने काफी हैरानी जताई थी। खबरों के मुताबिक इस बात को लेकर उनके घर में भी खूब विवाद हुआ था। उनके घर वालों ने उन्हें डांटा भी था।

बाथरूम से लीक हुआ था वीडियो
पूनम पांडे उस समय चर्चा में आ गई थी जब उनका बाथरूम वीडियो लीक हुआ था। उन्हें अक्सर अपने बोल्ड और न्यूड फोटोशूट के लिए चर्चा में देखा जाता है। जब उनका यह वीडियो लीक हुआ था तब जमकर बवाल मचा था। इसे कुछ समय बाद यूट्यूब से ब्लॉक किया गया था।

लॉकडाउन में अरेस्ट हुई Poonam Pandey
लॉकडाउन के दौरान जब हर कोई अपने घरों में बंद था उसे समय पूनम ने जमकर चर्चा बटोरी थी। दरअसल जब प्रोटोकॉल के तहत किसी को भी बाहर निकालने की अनुमति नहीं थी। उस दौरान वो अपने पति सैम के साथ सड़कों पर निकल गई थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

पति के खिलाफ केस
साल 2020 में पूनम पांडे ने सैम बॉम्बे से शादी की थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही उन्होंने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। पूनम की इन बातों को सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया था। दरअसल, एक्ट्रेस ने गोवा में अपने हनीमून के दौरान सैम पर एफआईआर दर्ज कराई थी।


Related Articles