FISM 2025: भारत की सुहानी शाह को मिला दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित जादू सम्मान, बेस्ट मैजिक क्रिएटर का खिताब

FISM 2025: भारत की सुहानी शाह को मिला दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित जादू सम्मान, बेस्ट मैजिक क्रिएटर का खिताब

Best Magic Creator: जादू की अंतरराष्ट्रीय दुनिया में भारत ने एक नया इतिहास रच दिया है। इटली में आयोजित प्रतिष्ठित FISM 2025 प्रतियोगिता में भारत की जानी-मानी जादूगरनी सुहानी शाह को Best Magic Creator का खिताब मिला है। यह पुरस्कार दुनिया भर के जादूगरों के लिए सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है.. कुछ वैसा ही जैसे सिनेमा जगत में ऑस्कर। सुहानी की इस उपलब्धि ने भारत को वैश्विक जादू मंच पर एक नई पहचान दी है।

आखिर कौन हैं सुहानी शाह?

सुहानी शाह भारत की सबसे प्रसिद्ध मेंटलिस्ट और जादूगरों में से एक हैं, जिन्होंने महज 7 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। आज वह 5,000 से भी ज्यादा लाइव परफॉर्मेंस कर चुकी हैं और देश-विदेश में अपने हुनर से लाखों दर्शकों को हैरान कर चुकी हैं।

सुहानी की खासियत यह है कि वह पारंपरिक जादुई उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करतीं बल्कि मानव मन, व्यवहार और मनोविज्ञान को समझकर अपनी ट्रिक्स पेश करती हैं। एक कलाकार होने के साथ-साथ वह एक प्रेरक वक्ता और लेखिका भी हैं। उनकी किताब ‘Unleash Your Inner Power’ आत्मविकास और आत्मविश्वास को जागृत करने पर आधारित है। सुहानी शाह आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन चुकी हैं।


Related Articles