IIM रायपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, स्नातकों को विकसित भारत के लिए नेतृत्व की प्रेरणा दी

IIM रायपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, स्नातकों को विकसित भारत के लिए नेतृत्व की प्रेरणा दी

Chhattisgarh News: रायपुर: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर ने अपने नए परिसर में अपना 15वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर 552 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई, जिनमें 314 एमबीए, 230 एग्जीक्यूटिव एमबीए और 8 डॉक्टरेट शोधार्थी शामिल थे। समारोह के मुख्य अतिथि भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रहे।

दीक्षांत भाषण में डॉ. जयशंकर ने स्नातकों को ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य में भागीदार बताते हुए कहा कि यह पीढ़ी तकनीक और वैश्वीकरण के युग में बड़े हुए हैं, और उनके कौशल भारत को समृद्धि की ओर अग्रसर करने में मदद करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दस वर्षों की प्रगति ने भविष्य के लिए आशावाद पैदा किया है और भारत वैश्विक चुनौतियों में मजबूती से उभर रहा है।

आईआईएम रायपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष पुनीत डालमिया ने स्नातकों को बदलते वैश्विक परिदृश्य में अनुकूलन क्षमता, गति और ईमानदारी के महत्व पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन पद या वेतन से नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के आधार पर किया जाएगा।

समारोह का समापन मेधावी छात्रों शिवांग छिकारा, शालिनी दुबे और बोबन चाको को स्वर्ण पदक प्रदान करने के साथ हुआ। नए परिसर के द्वितीय चरण विस्तार और ₹20.93 लाख प्रति वर्ष के औसत पैकेज के साथ, आईआईएम रायपुर ने पेशेवर प्रबंधन शिक्षा में अपनी मजबूती और उत्कृष्टता को और पुष्ट किया।


Related Articles