युवक ने दिनभर खेली होली, रात में फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड के कारणों का पता लगा रही पुलिस

युवक ने दिनभर खेली होली, रात में फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड के कारणों का पता लगा रही पुलिस

Durg Suicide Case News भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर निवासी 24 वर्षीय युवक सौरभ सोनकर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना होली के दिन की बताई जा रही है। युवक दिनभर परिजनों के साथ रहा और होली भी खेली, लेकिन देर रात घर में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

जानकारी मिलते ही परिजन और दोस्त उसे तत्काल नीचे उतारकर भिलाई के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के बाहर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी, क्योंकि बड़ी संख्या में परिजन और परिचित वहां पहुंच गए थे। परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बाद में शव को उसी अस्पताल की मर्च्यूरी में रखवा दिया गया।

परिवार के मुताबिक, गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में कराया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना और वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

Read More : दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली राजेश पुनेम ढेर


Related Articles