दुर्ग पुलिस ने होली से पहले अवैध शराब के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, 710 पाव शराब जब्त, 20 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने होली से पहले अवैध शराब के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, 710 पाव शराब जब्त, 20 आरोपी गिरफ्तार

Durg Police Action दुर्ग। होली के मद्देनजर दुर्ग पुलिस ने जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान कुल 33 अलग-अलग प्रकरणों में कार्यवाही की गई, जिसमें 710 पाव देशी शराब जब्त की गई और 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 37(2) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा, धारा 36(च) के तहत 13 और प्रकरण भी कायम किए गए हैं।

पुलिस की कार्रवाई अंडा, धमधा, कुम्हारी, पुलगांव, मोहन नगर, भिलाई नगर, जामुन, नेवई, जामगांव, नंदिनी नगर, उतई, रानीतराई और पाटन थाना क्षेत्रों में की गई। पुलिस ने कहा कि अभियान का उद्देश्य होली के दौरान अवैध शराब बिक्री और सेवन को रोकना और समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना है।

Read More : दुर्ग में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, इन लोगों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची


Related Articles