Durg Opium Farming Case: छत्तीसगढ़ भाजपा ने दिखाई सख्ती, अफीम की खेती मामले में दुर्ग के नेता विनायक ताम्रकर को किया निलंबित

Durg Opium Farming Case: छत्तीसगढ़ भाजपा ने दिखाई सख्ती, अफीम की खेती मामले में दुर्ग के नेता विनायक ताम्रकर को किया निलंबित

Durg Opium Farming Case रायपुर। अफीम की अवैध खेती के मामले में पकड़े जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग के भाजपा नेता विनायक ताम्रकर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी ने इसे संगठन की छवि को धूमिल करने वाला मामला बताते हुए तत्काल प्रभाव से यह निर्णय लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार विनायक ताम्रकर भाजपा किसान मोर्चा में राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक के पद पर कार्यरत थे। उनके खिलाफ अफीम की खेती से जुड़े मामले सामने आने के बाद पार्टी संगठन ने इसे गंभीरता से लिया और अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर की गई है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय द्वारा विनायक ताम्रकर के निलंबन का आदेश जारी किया गया है। पार्टी की इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

Read More : इस राज्य में भूकंप के झटकों से हिली धरती, लोगों में डर का माहौल, जानें कितनी रही तीव्रता


Related Articles