Durg News : रिसॉर्ट में चल रहे जुआ खेल का भंडाफोड़, भाजपा-कांग्रेस नेताओं सहित 16 जुआरी रंगे हाथ पकड़े गए

Durg News : रिसॉर्ट में चल रहे जुआ खेल का भंडाफोड़, भाजपा-कांग्रेस नेताओं सहित 16 जुआरी रंगे हाथ पकड़े गए

Durg Gambling Raid News पाटन। अमलेश्वर थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में संचालित जुआ फड़ पर पुलिस ने छापा मारते हुए भाजपा और कांग्रेस से जुड़े नेताओं सहित 16 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 59 हजार 470 रुपये नगद, 22 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल और 3 चारपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य 25 लाख रुपये से अधिक बताया गया है।

पुलिस के अनुसार 1 मार्च को सूचना मिली थी कि रिसॉर्ट परिसर में ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद अमलेश्वर थाना पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से 16 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में रोहित निर्मलकर, नरेश सोनकर, प्रमोद वर्मा, मुकेश कुमार धीमर, संजू सोनकर, नारायण टंडन, डिजेन्द्र निर्मलकर, पुनीत राम साहू, विनोद अमरदास, शुभम चंद्राकर, गोपाल सोनकर उर्फ गोपी, मनीष साहू उर्फ गुड्डू, सोनू साहू उर्फ दुर्गेश, सत्यनारायण साहू, संजय साहू और महेंद्र साहू शामिल हैं।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

Read More : रायपुर में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बच्चों को गुलाल-पिचकारी बांट मनाया रंगोत्सव, सुनाई भक्त प्रह्लाद की प्रेरक कथा


Related Articles