Durg News: जिला अस्पताल के ICU में भर्ती हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह, पत्नी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हाल जानने

Durg News: जिला अस्पताल के ICU में भर्ती हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह, पत्नी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हाल जानने

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। दुर्ग जिले के कलेक्टर अभिजीत सिंह की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, वे गैस्ट्रोएंटेराइटिस यानी पेट और आंतों से संबंधित संक्रमण से पीड़ित हैं। फिलहाल विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर अभिजीत सिंह गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे जिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि गैस्ट्रोएंटेराइटिस के कारण उन्हें ICU में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

कलेक्टर की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों में हलचल बढ़ गई। उनका हाल जानने के लिए अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचने लगे। दुर्ग संभागायुक्त एसएन राठौर सहित अन्य अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर की पत्नी भी अस्पताल में मौजूद रहीं।

जिले के प्रशासनिक मुखिया के जिला अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर लोगों में चिंता है। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और स्वास्थ्य में सुधार को लेकर आगे की चिकित्सकीय जानकारी का इंतजार है।


Related Articles