दुर्ग सांसद विजय बघेल महाशिवरात्रि पर पहुंचे पाटन, विधि-विधान से पूजा कर प्रदेश की उन्नति के लिए मांगा आशीर्वाद

दुर्ग सांसद विजय बघेल महाशिवरात्रि पर पहुंचे पाटन, विधि-विधान से पूजा कर प्रदेश की उन्नति के लिए मांगा आशीर्वाद

Vijay Baghel Mahashivratri News महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने महामाया मंदिर पाटन में पहुंचकर भगवान शिव एवं माता महामाया के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की।

मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। मंत्रोच्चार और घंटानाद से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सांसद विजय बघेल ने शिवलिंग का अभिषेक कर प्रदेश और देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की तथा सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सत्य, तप, समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, नेहा बाबा वर्मा, केवल देवांगन सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर महाशिवरात्रि पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।

Read More : गुड गवर्नेंस पर सीएम साय का फोकस, डिजिटल सिस्टम के जरिए पारदर्शी प्रशासन की ओर बढ़ा छत्तीसगढ़


Related Articles