दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न, पाटन के केशव वर्मा बने कार्यकारिणी सदस्य, न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने मनाई खुशी

दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न, पाटन के केशव वर्मा बने कार्यकारिणी सदस्य, न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने मनाई खुशी

पाटन। जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के सत्र 2026-28 के आम निर्वाचन में व्यवहार न्यायालय पाटन के वरिष्ठ अधिवक्ता केशव वर्मा कार्यकारिणी सदस्य पद पर निर्वाचित हुए हैं। चुनाव परिणाम घोषित होते ही पाटन न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बीच उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।

केशव वर्मा की जीत पर अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यकाल में सहयोग देने का भरोसा जताया। इस अवसर पर अधिवक्ता शेखर वर्मा, दिनेश वर्मा, राजेश ठाकुर, नीलकमल कुलदीप, धनेश वर्मा, जे.पी. वर्मा, देवेंद्र साहू, लखनवर साहू, अजय मेघराम, मिरशेद शुक्ला, भूषण लाल साहू, तुलसीराम देवांगन, पीतलराम देवांगन, सुजल देवांगन, रामेश्वर मेघराम, गौतम यादव, लखन यादव, गीता साहू, तारिणी यादव, तृजना जंघेली और हेमवती सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी।

निर्वाचन में जीत हासिल करने के बाद केशव वर्मा ने कहा कि वे अपने कार्यकाल में संघ के उद्देश्यों और अधिवक्ता समुदाय के हित में पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ काम करेंगे। उनका निर्वाचन पाटन क्षेत्र में अधिवक्ताओं के बीच उनके सम्मान और विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित अधिवक्ताओं ने सहयोग और एकजुटता का संदेश देते हुए आगामी कार्यकाल में संघ की प्रगति और न्यायपालिका के हित में काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Read More : अपात्रों को दिया गया मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि? सोशल मीडिया पर वायरल सूची से गरियाबंद में हड़कंप, प्रशासन की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल


Related Articles