Diwali Rashifal: दिवाली पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जातकों को मिलेगी गुड न्यूज, पढ़ें राशिफल

Diwali Rashifal: दिवाली पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जातकों को मिलेगी गुड न्यूज, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 October 2025: 20 अक्टूबर, सोमवार को मेष राशि वालों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, इनका दिन अच्छा गुजरेगा। वृषभ राशि वालों को गुड न्यूज मिलेगी, इन्हें संतान सुख भी मिलेगा। मिथुन राशि वाले किसी उलझन में फंस सकते हैं, ये विवादों से दूर रहें। कर्क राशि वाले पर काम का बोझ अधिक रहेगा, इंटरव्यू में निराशा होगी। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

मेष राशिफल 

इस राशि के लोगों को आज प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। दिन अच्छा गुजरेगा। मनचाहा भोजन मिलेगा। दोस्तों के साथ पार्टी एंजाय करेंगे। दांपत्य जीवन की परेशानियां भी दूर हो सकती है। निवेश के लिए दिन अच्छा है। सेहत ठीक रहेगी।

वृषभ राशिफल 

इस राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर मिलेगी। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग भी आज बन रहे हैं। पहले किए गए अच्छे कामों का फल आज मिल सकता है। बिजनेस से जुड़ी यात्रा हो सकती है। संतान से सुख मिलेगा।

मिथुन राशिफल 

इस राशि के लोग आज किसी उलझन में फंस सकते हैं। चाहकर भी घर नहीं जा पाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। इनकम पहले से कम हो सकती है। विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। कोई महत्वपूर्ण काम रुकने से टेंशन बनी रहेगी।

कर्क राशिफल 

इस राशि के लोगों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। युवाओं को इंटरव्यू में निराशा हाथ लगेगी। दूसरों के मामले में दखल न देने से बचें नहीं तो विवाद बढ़ सकता है। जल्दबाजी में कोई गलती कर सकते हैं। जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है।

सिंह राशिफल 

इस राशि के लोग आज कोई बड़ा फैसला न लें। निवेश के लिए भी दिन अच्छा नहीं है। भाइयों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। परिवार का कोई सदस्य बीमार हो सकता है। पैतृक संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं। ना चाहते हुए भी यात्रा पर जाना पड़ेगा।

कन्या राशिफल

इस राशि के लोगों का पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है। खुद की सेहत को लेकर दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है। पुरानी राज की बात सबके सामने आ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।

तुला राशिफल 

इस राशि के लोगों की कोई पुरानी परेशानी आज खत्म हो सकती हैं। किसी विशेष काम के लिए लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा और बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिससे खुशी महसूस होगी।

वृश्चिक राशिफल 

इस राशि के लोग आज पेट से संबंधित बीमारियों से परेशान रहेंगे। खर्च अधिक होने से बजट बिगड़ सकता है। गैरकानूनी काम करने से बचें। कोई बुरी खबर भी आज मिल सकती है। संतान की सेहत को लेकर भी परेशान रहेंगे। दिन मिला-जुला रहेगा।

धनु राशिफल 

इस राशि के लोगों को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। बिजनेस को लेकर कोई नया प्लान बन सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अतिरिक्त आय के योग भी बन रहे हैं। परिवार के साथ मनोरजंक कार्यक्रम बन सकता है।

मकर राशिफल 

इस राशि के लोगों को मनचाही नौकरी का ऑफर मिल सकता है। स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा संभव है। संपत्ति से जुड़े विवादों का निराकरण होगा। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। दिन अच्छा बीतेगा।

कुंभ राशिफल 

इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद फिर सामने आ सकता है। बिजनेस में पार्टनर से कहासुनी हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। पति-पत्नी में नोंक-झोंक के योग बनेंगे।

मीन राशिफल 

इस राशि के लोग नौकरी में दिए गए टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। संतान से सहयोग मिल सकता है। पैसों से जुड़े मामले आसानी से सुलझ सकते हैं।


Related Articles