बलौदाबाजार में 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण

बलौदाबाजार में 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण

बलौदाबाजार। गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय समारोह 26 जनवरी 2026 को जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे, जो ध्वजारोहण करेंगे।

समारोह के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार, प्रातः 8:59 बजे मुख्य अतिथि का मंच पर आगमन एवं स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात 9:00 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रीय धुन एवं परेड सलामी दी जाएगी। 9:05 बजे परेड निरीक्षण और 9:10 बजे मार्च पास्ट आयोजित होगा।

प्रातः 9:20 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। इसके बाद 9:35 बजे शहीद परिवारों का सम्मान, 9:40 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, 10:10 बजे झांकी प्रदर्शन तथा 10:25 बजे पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

प्रशासन द्वारा समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और नागरिकों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्रीय पर्व को गरिमा के साथ मनाने की अपील की गई है।

Read More : IND Vs NZ: टीम इंडिया ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त, टी20 इंटरनेशनल में बना दिया नया कीर्तिमान


Related Articles