नई दिल्ली। पिछले साल आईपीएल के बाद इंटरनेशनल और भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले दिनश कार्तिक ने साउथ अफ्रीका में एमएस धोनी के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दिनेश कार्तिक एसए20 लीग में पार्ल रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने 27 जनवरी को डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी को पीछे छोड़ा।
Read More : आईपीएल 2025 के 10 कैप्टन! RCB, KKR और DC की कप्तानी पर सस्पेंस बरकरार
कार्तिक टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। कार्तिक को धोनी से आगे निकलने के लिए सिर्फ तीन रनों की जरूरत थी। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 15 गेंदों पर 21 रन बना धोनी को पीछे कर दिया। इस पारी के दौरान उन्होंने दो छक्के मारे।
Read More : वीरेंद्र सहवाग और आरती लेंगे तलाक! पत्नी के साथ 19 महीने पहले डाली थी आखिरी पोस्ट
हो गए इतने रन
कार्तिक के अब 361 टी20 पारियों में 7451 रन हो गए हैं। इस दौरान उनका औसत 26.99 का रहा है और स्ट्राइक रेट 136.84 का। टी20 करियर में फ्रेंचाइजी और इंटरनेशनल क्रिकेट के मैच शामिल हैं जिनमें कार्तिक ने 34 अर्धशतक जमाए हैं। वहीं धोनी ने 342 पारियों में 7432 रन बनाए हैं। धोनी का औसत 38.11 का रहा है। वहीं स्ट्राइक रेट 135.64 का।
Read More : भारत समेत इन 6 टीमों ने वर्ल्ड कप 2025 के लिए किया डायरेक्ट क्वालीफाई, देखें पूरी लिस्ट
धोनी भी साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। अब वह सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल खिताब दिलाया है। हालांकि, पिछले साल उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी और ऋतुराज गायकवाड़ को कमान सौंपी थी।