धमतरी: आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, कंडक्टर गंभीर

धमतरी: आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, कंडक्टर गंभीर

Dhamtari News: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अग्निशमन वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना दुगली थाना क्षेत्र की है।

गट्टासिल्ली मोड़ के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, अग्निशमन वाहन नगरी से धमतरी जिले के बागतराई क्षेत्र में लगी आग बुझाने के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान गट्टासिल्ली मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े एक तूफान वाहन से फायर ब्रिगेड की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

चालक की मौके पर मौत

हादसे में अग्निशमन वाहन चला रहे नगरी निवासी फलेंद्र साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं वाहन में मौजूद कंडक्टर राजू साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही दुगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक चालक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन संचालन के दौरान सतर्कता की जरूरत को उजागर किया है।


Related Articles