DC vs GT LIVE Score IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 14वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया जहां गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराकर पहली जीत दर्ज की.
इससे पहले गिल-बटलर और सुंदर के अर्धशतक की बदौलत गुजरात ने दिल्ली को 211 रनों का लक्ष्य दिया है. वाशिंगटन सुंदर ने आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत अपना अर्धशतक पूरा किया और 32 गेंदों में 55 रन बनाए. वहीं कप्तान शुभमन गिल 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं आज गुजरात के लिए जोस बटलर ने भी अपना फार्म वापस हासिल करते हुए नजर आए और 27 गेंदों में 52 रन की पारी खेली.
इससे पहले कुलदीप यादव लगातार शुभमन गिल की रडार पर रहे. इससे पहले साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी पर गुजरात को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी थी लेकिन मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए साई सुदर्शन को क्लीन बोल्ड कर दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआती सफलता दिलाई. सुदर्शन ने शॉर्ट लेंथ गेंद पर बैकफुट से कट शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद अंदरूनी किनारे से टकराकर सीधे स्टंप्स पर लगी.
इससे पहले दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. दिल्ली के लिए यह मैच न केवल अपनी जीत की लय बरकरार रखने का है, बल्कि गुजरात के खिलाफ अपने हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को बराबर करने का भी एक बड़ा अवसर है. अब तक के कुल 7 मैचों में गुजरात ने 4 और दिल्ली ने 3 मुकाबले जीते हैं. बुधवार को अगर दिल्ली जीतती है, तो वह गुजरात के खिलाफ जीत-हार का समीकरण 4-4 की बराबरी पर ले आएगी.
Read More : तालाब में नहाने गया मजदूर डूबा, 3 घंटे से SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी, 2 साल पहले ही तालाब का हुआ था गहरीकरण

