नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के प्रथम अध्यक्ष बने दयानंद सोनकर, कांग्रेस प्रत्याशी इतने वोटों से दी पटखनी

नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के प्रथम अध्यक्ष बने दयानंद सोनकर, कांग्रेस प्रत्याशी इतने वोटों से दी पटखनी

रायपुर: नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के प्रथम अध्यक्ष भाजपा के दयानंद सोनकर चुने गए। भाजपा और कांग्रेस के अलावा निर्दलीयों ने भी अपना भाग्य आजमाया था। चार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सहित 62 पार्षद पद के प्रत्याशी मैदान में खड़े रहे। भाजपा के दयानंद सोनकर ने कांग्रेस प्रत्याशी मोनू साहू को 320 मतों से पराजित किया। वहीं 10 पार्षद कांग्रेस के जीते और दो पार्षद निर्दलीय चुने गए।

दयानंद सोनकर ने बताया कि नगर पालिका परिषद अमलेश्वर का यह प्रथम चुनाव है। मुझे जनता ने आशीर्वाद दिया है। निश्चित ही जनता के हित में कार्य करूंगा। नगर में शराब की दुकान नहीं खुलने दिया जाएगा। सोनकर ने नगर पालिका के कर्मचारियों को भी दो टूक कहा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एवं जनप्रतिनिधियों के लिए अपना व्यवहार सम्मानजनक रखें। साथ ही सोनकर ने कहा नगर के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओं को सभी पार्षदों के माध्यम से पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

जीतने वाले पार्षदों के नाम वार्ड

1. डॉ आलोक पाल भाजपा 02. घनश्याम साहू कांग्रेस 03. राजू सोनकर निर्दलीय 04 भेज लाल सोनकर कांग्रेस 05. दीपक घीघोड़े कांग्रेस 06. ललिता साहू भाजपा 07. खूबी राज सोनकर निर्दलीय 08 डोमल यादव कांग्रेस 09. मालती साहू कांग्रेस 10 सविता रामनाथ ठाकुर भाजपा 11. ओमप्रकाश साहू कांग्रेस 12. लेखनी साहू कांग्रेस 13. सेवती निषाद कांग्रेस मीना रानी चेलक कांग्रेस 15. यामिनी मनोज यादव भाजपा 16. सोहन निषाद भाजपा 17. हेमलाल साहू कांग्रेस, 18 नीलम मिंज भाजपा ने जीत हासिल की है।


Related Articles