Dulha Dulhan Dance Video: अपनी शादी में इस गाने पर डांस करना दूल्हे को पड़ा भारी, ससुर जी को आया गुस्सा और फिर बिगड़ गई बात

Dulha Dulhan Dance Video: अपनी शादी में इस गाने पर डांस करना दूल्हे को पड़ा भारी, ससुर जी को आया गुस्सा और फिर बिगड़ गई बात

Dulha Dulhan Dance Video: देश में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। एक बार फिर शादी से दूल्हा-दुल्हन का डांस और बाराती दोस्तों के डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले हैं। वहीं शादियों के इस सीजन में दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली में एक दूल्हे को अपनी शादी में नाचना हद से ज्यादा महंगा पड़ गया। दूल्हा दोस्तों के बार-बार कहने पर चोली के पीछे क्या है… गाने पर मस्ती में नाचने लगता है। यह देखकर दुल्हन के पिता को गुस्सा आ जाता है और वह शादी ही तोड़ देते हैं।

गाने की वजह से टूटी शादी

यह घटना 16 जनवरी को राजधानी दिल्ली में हुई। सोशल मीडिया पर एक एक्स यूजर द्वारा शेयर की गई रिपोर्ट के अनुसार, दूल्हा बारात और अपने दोस्तों के साथ शादी के वेन्यू पर पहुंचा। बैंड की धुनों पर नाचते हुए, दूल्हे के दोस्तों ने जोर देकर कहा कि वह उनके साथ फेमस गाने ‘चोली के पीछे क्या है’ पर नाचें। कुछ मेहमानों और परिवार के सदस्यों ने नाचते हुए दूल्हे का बढ़ावा दिया। कई मेहमानों ने भी दूल्हे को डांस करता देख उसका हौसला बढ़ाया लेकिन दुल्हन के पिता को ये बिलकुल पसंद नहीं आया। लड़की के पिता ने कहा कि दूल्हे का डांस करना बिलकुल ठीक नहीं था इसलिए उन्होंने तुरंत इस शादी को रोकने का ऐलान कर दिया।

दुल्हन के पिता ने कहा कि दूल्हे का व्यवहार उनके परिवार के मूल्यों का अपमान करने वाला है। पिता की बातें सुनकर दुल्हन रो पड़ी। दुल्हन ने अपने पिता को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। लड़की के पिता ने कहा कि दूल्हे ने जैसा व्यवहार किया वह ठीक नहीं था। उन्होंने तुरंत शादी की रस्में रोक दीं। दूल्हा भी लड़की के पिता को समझाने की कोशिश करने लगा। उसने कहा कि यह सब मस्ती में हुआ. लेकिन बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा। उधर, लड़की के परिवार के करीबियों ने बताया कि शादी रद्द होने बाद भी पिता काफी दिन नाराज रहे।


Related Articles