Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक, तीनों को ऑनलाइन गेम की लत थी। बताया जा रहा है कि गेम खेलने को लेकर परिवार के मना करने पर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। तीनों बहनों की उम्र 16, 14 और 12 साल बताई जा रही है। तीनों बहनों ने सुसाइड करने से पहले परिजनों के लिए सुसाइड नोट लिखकर अपने कमरे में छोड़ा।
सुसाइड नोट आया सामने
सुसाइड नोट में लड़कियों ने लिखा- सॉरी मम्मी-पापा, गेम नहीं छोड़ पा रहे हैं। सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि इस डायरी में जो कुछ लिखा है सब सही है। आप लोग डायरी पढ़ लो। रीड नाऊ…सॉरी मम्मी-पापा…। बताया जा रहा है कि तीनों बहनों को कोरोना काल में मोबाइल गेम की लत लगी थी। उनके पिता ने इसके लिए उन्हें डांटा तो बीती रात करीब 2 बजे तीनों ने एक साथ 9वी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार आत्महत्या मोबाइल गेमिंग एप के कारण की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
कोरियन लवर गेम खेलती थी लड़कियां
Ghaziabad Crime News जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के टीला मोड थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में सुसाइड करने वाली तीनों लड़कियां बीती रात करीब दो बजे 9वें फ्लोर से कूदकर अपनी जान दे दीं। तीनों बहनें एक ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थी। तीन बहनों ने सामूहिक खुदकुशी की है। लड़कियों ने नाम निशिका 16 साल, प्राची 14 साल, पाखी 12 साल है।

