CG Budget 2026 : पार्षद मनीष यादव ने छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 का किया स्वागत, हर वर्ग की तरक्की की मजबूत नींव बताया

CG Budget 2026 : पार्षद मनीष यादव ने छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 का किया स्वागत, हर वर्ग की तरक्की की मजबूत नींव बताया

CG Budget 2026 रायपुर। छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 को लेकर आशीष नगर वार्ड 25 के पार्षद मनीष यादव ने स्वागत व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रस्तुत बजट राज्य के विकास को नई दिशा देने वाला है और हर वर्ग की तरक्की के लिए मजबूत नींव साबित होगा।

पार्षद मनीष यादव ने कहा कि बजट में गरीब, किसान, महिला और युवाओं के हित में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने इसे सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी बजट बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश के हर तबके को लाभ मिलेगा।

बजट की प्रमुख घोषणाओं में गरीब कल्याण योजना के लिए 3400 करोड़ रुपये, महतारी वंदन योजना के लिए 3000 करोड़ रुपये, कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपये तथा भूमिहीनों के लिए दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 600 करोड़ रुपये का प्रावधान शामिल है। इसके अलावा रायपुर-दुर्ग मेट्रो सेवा के सर्वे के लिए राशि और नए औद्योगिक पार्कों के लिए 700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

पार्षद मनीष यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी को बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

Read More : रायपुर कलेक्ट्रेट के पास खड़ी कार में लगी आग, कार किसकी थी और आग कैसे लगी, इसकी जांच कर रही पुलिस


Related Articles