छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने 33 जिलों में 2 घंटे तक चक्काजाम किया। इस दौरान रायपुर में भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आर्थिक नाकेबंदी सफल रही है। यहां विष्णुदेव की सरकार अहमदाबाद से चल रही है। अडाणी के दफ्तर से संचालित हो रही है।
बघेल ने कहा कि सरकार को रमन कार्यकाल में मुख्य सचिव रहे अमन सिंह चला रहे हैं। अमन सिंह और अडाणी मिलकर अहमदाबाद से चला रहे हैं। छत्तीसगढ़ की संपदा को लूटना चाहते हैं। बस्तर में जंगल कट गए, तमनार में जंगल कट गए। षडयंत्र के तहत जल-जंगल जमीन को लूटा जा रहा है।
Read More : नेशनल हाईवे जाम मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद लग्जरी कारें जब्त, रसूखदार युवकों पर FIR दर्ज
भूपेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही सरगुजा में पेड़ों की अवैध कटाई हो गई। हसदेव में जंगल कट गए। तमनार में जंगल कट गए। किसी के खिलाफ FIR नहीं हुई। ये छत्तीसगढ़ की संपदा और जल-जंगल जमीन को बचाने की लड़ाई है।
छत्तीसगढ़ को “अडानीगढ़” बनाने के खिलाफ आज जनता सड़कों पर है.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 22, 2025
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर आज VIP चौक, रायपुर में “आर्थिक नाकेबंदी” एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 53 में चक्काजाम में शामिल हुआ. #अडानी_भगाओ_छत्तीसगढ़_बचाओ pic.twitter.com/s539ixUegR
Read More : लोकसभा में शिवराज की भावुक अपील, कहा – “आज किसानों का दिन है, कम से कम खेती पर चर्चा तो होने दीजिए”, लेकिन…
वहीं सरगुजा, बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग की सड़कों पर कांग्रेसियों ने ED और बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरगुजा में कांग्रेसी रघुपति राघव गाकर विरोध जताया। बिलासपुर में सकरी-पेंड्रीडीह फ्लाईओवर के नीचे चक्काजाम किया। पेंड्रा में कांग्रेसियों ने बारिश के बीच प्रदर्शन किया।