Mahatari Vandan Yojana eKYC: महतारी वंदन योजना में eKYC समस्या पर कांग्रेस का विरोध, समय-सीमा बढ़ाने की मांग

Mahatari Vandan Yojana eKYC: महतारी वंदन योजना में eKYC समस्या पर कांग्रेस का विरोध, समय-सीमा बढ़ाने की मांग

Mahatari Vandan Yojana eKYC Update: पाटन। पाटन में नगर कांग्रेस कमेटी ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को eKYC कराने में आ रही समस्याओं को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि शासन द्वारा तय की गई कम समय-सीमा और लगातार सर्वर की तकनीकी दिक्कतों के कारण बड़ी संख्या में हितग्राही समय पर eKYC नहीं करा पा रहे हैं। इससे उन्हें योजना के लाभ से वंचित होने का खतरा बना हुआ है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि निजी चॉइस सेंटरों में शुल्क लेकर तत्काल eKYC किया जा रहा है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

नगर कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से मांग की है कि हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए eKYC की समय-सीमा बढ़ाई जाए, ताकि किसी भी नागरिक को मजबूरी में पैसे खर्च कर प्रक्रिया पूरी न करनी पड़े।

इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और जल्द समाधान की मांग की।


Related Articles