रायपुर, यशी राजे। महिलाओं के सम्मान से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बैरिया द्वारा महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस बयान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ा एतराज़ जताते हुए विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। महिला मोर्चा का कहना है कि इस तरह की बयानबाजी न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि समाज में गलत और नकारात्मक संदेश भी देती है।
छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कृतिका जैन ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ इस प्रकार की भाषा किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने भी कांग्रेस विधायक के बयान की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे बयान लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रियंका गिरी, रजनी शिंदे, माया शर्मा और रमा भारती सहित भाजपा महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी मौजूद रहीं।
Read More : छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कूल बस खाई में पलटी, 7 की मौत, 80 घायल

