Devendra Yadav Got Bail: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को मिली जमानत, छह महीने बाद जेल से आएंगे बाहर

Devendra Yadav Got Bail: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को मिली जमानत, छह महीने बाद जेल से आएंगे बाहर

रायपुर: Devendra Yadav got bail छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में पिछले छह माह से जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को आज बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव जमानत दे दी है। आज कोर्ट में उनके जमानत याचिका पर सुनवाई हुई है। जिसके बाद अब उन्हें जेल से बेल कर दिया गया है।

Devendra Yadav got bail आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार आगजनी घटना में भीड़ को उकसाने के आरोप में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को 17 अगस्त 2024 में जेल भेज दिया गया था। हिंसा मामले में कुल 187 लोग जेल में बंद थे। जिसमें से 28 लोगों को जमानत मिल चुकी है।

देवेंद्र पर भीड़ को उकसाने का आरोप
विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बलौदाबाजार हिंसा मामले में हुई थी। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप था। इस मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया था, लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस को बयान लेना है, तो उनके पास और लेकर जाए। हालांकि पूछताछ के लिए तीसरा नोटिस मिलने पर देवेंद्र यादव ने बलौदाबाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात भी की थी।


Related Articles