जनपद CEO पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, गांधी जयंती पर महात्मा गांधी के खिलाफ डाला स्टेट्स, कलेक्टर-SP से कार्रवाई की मांग

जनपद CEO पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, गांधी जयंती पर महात्मा गांधी के खिलाफ डाला स्टेट्स, कलेक्टर-SP से कार्रवाई की मांग

एक तरफ केंद्र और राज्य सरकार महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानकर उनके स्मृति को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। वहीं दूसरी ओर अधिकारी इन सबको दरकिनार कर रहे हैं। दुर्ग जिले के एक प्रशासनिक अधिकारी ने महात्मा गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी का एक वीडियो लिंक अपने वाट्सएप स्टेटस में लगा दिया। कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने इसका विरोध कर कलेक्टर और SP से कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, दुर्ग जनपद के सीईओ रूपेश पांडे के खिलाफ दुर्ग जनपद के कांग्रेस जनप्रतिनिधियो ने मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि रूपेश पांडे ने अपने निजी सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी के खिलाफ गलत और अशोभनीय शब्दों वाला एक वीडियो लिंक वाट्सएप स्टेटस में लगाया है। आरोप है कि इससे पहले भी CEO ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य होने के नाते पथ संचलन की तस्वीर भी अपने निजी नंबर के व्हाट्सएप पर स्टेट्स लगाई थी। जनपद सदस्यों के ग्रुप में भी कांग्रेस विरोधी मैसेज डालने के भी मामले का विरोध किया गया था,लगातार ऐसे कृत्य से परेशान कांग्रेस जनप्रतिनिधि मुखर होकर CEO का विरोध कर रहे है।

Read More : दशहरे का माहौल बिगड़ा, तहसीलदार की जनता ने सरेआम कर दी पिटाई, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

इसे लेकर जनपद CEO से बयान लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने मीडिया से भी अभद्रता की कोशिश की। अपने पद की गरिमा के खिलाफ व्यवहार किया। सीइओ रूपेश पांडे के इस आचरण से जिला प्रशासन के अधिकारी भी अचंभित है। मामले में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इस मामले में संज्ञान में लेने के बाद उचित कार्यवाही करने की बात कही है।


Related Articles