रायपुर में युवा कांग्रेस अध्यक्ष की गाड़ियों को जलाने पर भड़की कांग्रेस, पुलिस लापरवाही का लगाया आरोप, डीडी नगर थाने का किया घेराव

रायपुर में युवा कांग्रेस अध्यक्ष की गाड़ियों को जलाने पर भड़की कांग्रेस, पुलिस लापरवाही का लगाया आरोप, डीडी नगर थाने का किया घेराव

Raipur Congress Protest रायपुर। रायपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कश्यप के निवास परिसर में खड़ी उनकी दो कारों को अज्ञात उपद्रवियों द्वारा आग लगाए जाने की घटना के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने डीडी नगर थाना का घेराव किया। कांग्रेस नेताओं ने घटना को पुलिस की लापरवाही और अकर्मण्यता का परिणाम बताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

घेराव का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मैनन ने किया। इस दौरान विधायक विकास उपाध्याय, प्रमोद दुबे, कन्हैय्या अग्रवाल, विनोद तिवारी, विनोद कश्यप, शांतनु झा, देवकुमार साहू, विनोद सिंह ठाकुर, सुयश शर्मा, संदीप तिवारी, मुन्ना मिश्रा, राज देवांगन, प्रवीण चंद्राकर, राजेश चौबे, डुमेंद्र दीप, रवि शर्मा और सुशांत डे सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई तथा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताओं ने कहा कि घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Read More : मंत्री लखन लाल देवांगन ने करोड़ों की अंडरग्राउंड सीवरेज लाइन का किया शुभारंभ, बोले- विकास और तेज विकास ही सरकार की पहचान


Related Articles