Durg News: भूपेश बघेल के जन्मदिन के बैनर हटाने पर कांग्रेस भड़की, कार्यकर्ताओं में आक्रोश, निकिता मिलिंद ने व्यक्त की नाराजगी

Durg News: भूपेश बघेल के जन्मदिन के बैनर हटाने पर कांग्रेस भड़की, कार्यकर्ताओं में आक्रोश, निकिता मिलिंद ने व्यक्त की नाराजगी

CG Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए शुभकामना बैनर हटाए जाने को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। दुर्ग शहर जिला कांग्रेस की जिला महामंत्री निकिता मिलिंद ने बैनर हटाने की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन से इसका कारण स्पष्ट करने की मांग की है।

निकिता मिलिंद ने कहा कि भूपेश बघेल के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए बैनर उनके प्रति सम्मान, प्रेम और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति हैं। इन बैनरों को हटाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

बिना संवाद बैनर हटाना दुर्भाग्यपूर्ण: निकिता मिलिंद

निकिता मिलिंद ने कहा कि यदि बैनर लगाने को लेकर किसी नियम या अनुमति से संबंधित आपत्ति थी, तो प्रशासन संबंधित कार्यकर्ताओं को नियमानुसार इसकी सूचना दे सकता था। लेकिन बिना उचित संवाद के बैनर हटाने की कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल और उसके कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अधिकार है। प्रशासन को राजनीतिक दलों के साथ समान और निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित करना चाहिए।

कार्रवाई का कारण स्पष्ट करने की मांग

निकिता मिलिंद ने प्रशासन से मांग की कि बैनर हटाने की कार्रवाई का वास्तविक कारण सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और सभी राजनीतिक दलों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए।


Related Articles