Chhattisgarh Patan News: पाटन: पाटन विधानसभा अंतर्गत सेलुद मंडल में कांग्रेस संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत रविवार को ग्राम ढौर में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित हुए और उन्होंने आगामी संगठन विस्तार की रूपरेखा विस्तार से साझा की।
भूपेश बघेल ने कहा कि प्रत्येक बूथ में मौजूद सभी वार्ड से एक महिला, एक वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य और एक युवा कांग्रेस सदस्य को जातिगत समीकरण के अनुरूप बूथ एवं ग्रामीण इकाई में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया में सक्रिय लोगों को भी संगठन में जोड़कर कांग्रेस की नीतियों को आम जनमानस तक पहुँचाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला प्रभारी नमाज खान, पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा, जवाहर वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन साहू, महेंद्र वर्मा, अश्वनी साहू, भुवन साहू, देवेंद्र चंद्रवंशी, अशोक साहू, जगोत्री साहू, खिलेश मारकंडे, जीतू पटेल, थानेश्वर यदु, गोपाल देवांगन, विपुल चंद्राकार, नेमचंद्र निर्मलकर, प्रभात वर्मा, दीपेश बंजारे, मेघा ठाकुर, लोचन यादव, नीरज सोनी, शत्रुघ्न यादव, संजय यादव, अविनाश मिश्रा, देवनारायण ठाकुर, सोमेश चंद्राकर, धनेश्वर वर्मा, सरफराज अहमद, योगेश चंदेल, सुधीर ठाकुर, रौनक यादव, बंटी सहित ग्राम ढौर और पूरे सेलुद मंडल व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भूपेश बघेल ने संगठन विस्तार को लेकर स्पष्ट निर्देश देते हुए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय सहभागिता की उम्मीद जताई और कहा कि यह पहल पार्टी को grassroots स्तर पर और मजबूत बनाएगी।

