Congress Observer for Bihar Election: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए 58 ऑब्जर्वर, छत्तीसगढ़ के 4 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Congress Observer for Bihar Election: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए 58 ऑब्जर्वर, छत्तीसगढ़ के 4 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब थोड़ा ही समय बचा है। भाजपा कांग्रेस समेत सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। वहीं बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने 58 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विधानसभा चुनाव के लिए 58 पार्टी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की। इस लिस्ट में विंग कमांडर अनुमा आचार्य (सेवानिवृत्त) भी शामिल हैं। इतना ही नहीं बिहार चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के चार नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री अमरजीत, पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, संगठन से जुड़े दीपक मिश्रा और वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर बघेल को बिहार चुनाव के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। इनके अलावा अली मेहंदी, अशोक चांदना, मनोज यादव, नदीम जावेद, शोएब खान, अखिलेश यादव, वीरेंद्र यादव जैसे नेता शामिल हैं।

बिहार में हैं कुल 243 विधानसभा सीट

Congress Observer for Bihar Election:आपको बता दें कि, बिहार में विधानसभा की 243 सीट हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में ‘महागठबंधन’ के सबसे बड़े घटक दल आरजेडी ने 144 सीट पर चुनाव लड़ा था। पार्टी ने इस चुनाव में 75 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस ने 70 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन 19 सीटों पर जीत मिली थी। गठबंधन की दूसरी सहयोगी भाकपा (माले) लिबरेशन ने 19 सीट पर चुनाव लड़ा और 12 सीटें हासिल की थीं।

सभी 58 पर्यवेक्षक को बिहार कांग्रेस ने दी बधाई

Congress Observer for Bihar Election: 58 पर्यवेक्षक की लिस्ट जारी होने के बाद बिहार कांग्रेस ने सभी को बधाई दी है। बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 58 पर्यवेक्षक वाली लिस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, ‘माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए निम्नलिखित पार्टी पदाधिकारियों को एआईसीसी पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। आप सभी सम्मानित साथियों को बिहार कांग्रेस परिवार की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।’


Related Articles