बिलासपुर में सीएम साय करेंगे ध्वजारोहण, पुलिस ग्राउंड में हुआ फाइनल रिहर्सल, छत्तीसगढ़ के विकास की दिखेंगी झांकियां

बिलासपुर में सीएम साय करेंगे ध्वजारोहण, पुलिस ग्राउंड में हुआ फाइनल रिहर्सल, छत्तीसगढ़ के विकास की दिखेंगी झांकियां

बिलासपुर में सीएम साय गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करेंगे। समारोह की तैयारी के लिए जिला प्रशासन का अमला जुटा हुआ है। शनिवार को समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि के परेड कमांडों से परिचय, पुरस्कार वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का रिहर्सल किया गया।

समारोह की तैयारी अंतिम दौर पर है। इसके लिए पुलिस ग्राउंड में बेरिकेडिंग से लेकर साज-सज्जा की गई है। शनिवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अंतिम रिहर्सल का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान स्कूली बच्चों ने इस अवसर पर देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। साथ ही आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। तेरह टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट कर अनुशासन का परिचय दिया।

समारोह में छत्तीसगढ़ के विकास पर झांकियां

समारोह में छत्तीसगढ़ के विकास की झलक दिखाती विभागीय झांकी भी लोगों को देखने को मिलेगी। बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य समारोह का संचालन हमेशा की तरह व्याख्याता द्वय सौरभ सक्सेना और मुकुल शर्मा करेंगे।

अंतिम रिहर्सल को देखने बड़ी संख्या में शहर के नागरिक, छात्र-छात्राएं, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

संदीप अग्रवाल बने चीफ गेस्ट

शनिवार को फाइनल रिहर्सल के दौरान संदीप अग्रवाल चीफ गेस्ट बने। इस दौरान उन्होंने टाइम-टू-टाइम कार्यक्रम का रिहर्सल किया। ध्वजारोहण से लेकर परेड की सलामी लेकर मार्च पास्ट भी किया। बता दें कि कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामयी, सुव्यवस्थित और भव्य स्वरूप में मनाने के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी हैं।

Read More : दुर्ग में जुआ खेलते 21 आरोपी गिरफ्तार, 1.91 लाख कैश, कार-बाइक और मोबाइल समेत 9.66 लाख का माल जब्त


Related Articles