सीएम साय ने देखी संघ की 100 वर्षों की गौरवगाथा पर आधारित फिल्म ‘शतक’, छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की

सीएम साय ने देखी संघ की 100 वर्षों की गौरवगाथा पर आधारित फिल्म ‘शतक’, छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की

Shatak Movie Tax Free in Chhattisgarh रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

फिल्म के प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘शतक’ केवल एक फिल्म नहीं है, बल्कि राष्ट्रप्रेम, जनसेवा और समर्पण की सतत साधना का सजीव चित्रण है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की टैक्स-फ्री घोषणा का उद्देश्य संघ की प्रेरक गाथा को जन-जन तक पहुँचाना और नई पीढ़ी में राष्ट्रसेवा की भावना को जागृत करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के तप, त्याग और दूरदर्शी विचारों से प्रारंभ हुई यह यात्रा पूजनीय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी ने नई दिशा और संगठनात्मक शक्ति प्रदान की। उन्होंने बताया कि संघ का शताब्दी का यह इतिहास लाखों स्वयंसेवकों के अनुशासन, समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शिक्षा, सेवा और सामाजिक समरसता के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का कार्य किया है। आपदा, संकट और सामाजिक आवश्यकताओं के समय संघ कार्यकर्ताओं की सेवा भावना ने समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि फिल्म ‘शतक’ युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों को राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के लिए प्रेरित करेगी और जनसेवा तथा राष्ट्रहित की यही भावना शासन के कार्यों में भी मार्गदर्शक बनी रहेगी।

Read More : होली से पहले छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी सौगात, खातों में इस दिन आएगी धान की अंतर राशि, सरकार की तैयारी पूरी


Related Articles