सीएम साय ने होली से पहले किसानों को 10,324 करोड़ की अंतर राशि सिंगल क्लिक से भेजी, विधायक अनुज शर्मा बोले- सरकार ने निभाया बोनस का वादा

सीएम साय ने होली से पहले किसानों को 10,324 करोड़ की अंतर राशि सिंगल क्लिक से भेजी, विधायक अनुज शर्मा बोले- सरकार ने निभाया बोनस का वादा

CG Dhan Ki Antar Rashi Transfer धरसीवां। होली से पहले छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत प्रदेश के 25 लाख 28 हजार किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपये की अंतर राशि (बोनस) वर्चुअली अंतरित की गई। जोरा स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित ‘आदान सहायता राशि वितरण समारोह’ एवं वृहद किसान सम्मेलन में क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक बटन दबाकर धान खरीदी की अंतर राशि किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अन्नदाताओं की मेहनत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि होली से पहले एकमुश्त भुगतान से किसानों की खुशियां दोगुनी हुई हैं और आगामी खरीफ फसल की तैयारियों में भी उन्हें मदद मिलेगी।

विधायक ने कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान किसानों से किया वादा निभाया है और “मोदी की गारंटी” को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान सशक्त होगा, तभी राज्य समृद्ध होगा। 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में एकमुश्त राशि पहुंचना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने वाला कदम है।

सम्मेलन में धरसीवां सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। तकनीकी सत्रों के माध्यम से आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी भी दी गई। राशि अंतरण की सूचना मिलते ही परिसर “जय जवान-जय किसान” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु सहित अन्य जनप्रतिनिधि और किसान उपस्थित रहे।

Read More : शासकीय पं. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित


Related Articles