CGBSE Board Result 2025: मुख्यमंत्री साय ने जारी किया 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम, 10वीं में इशिका और 12वीं में अखिल सेन ने किया टॉप

CGBSE Board Result 2025: मुख्यमंत्री साय ने जारी किया 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम, 10वीं में इशिका और 12वीं में अखिल सेन ने किया टॉप

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। 76% छात्र पास हुए हैं। कांकेर की इशिका और जशपुर के नमन ने टॉप किया है। 3 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा। इस बार 10वीं बोर्ड एग्जाम में 3.28 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे। पिछले साल 10वीं के नतीजे 75.64% थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रिजल्ट जारी किया है।

10वीं में जशपुर के नमन खुटिया ने टॉप किया है। नमन ने अपनी इस उपलब्धि के लिए टीचर और परिवार वालों को धन्यवाद दिया है। नमन आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं।

वहीं 12वीं का रिजल्ट इस बार 81.87 प्रतिशत रहा। 98.20% के साथ कांकेर के अखिल सेन टॉपर बने हैं। परीक्षा में 84.67% छात्राएं पास हुईं। वहीं 78.07 फीसदी छात्र 12वीं में पास हुए हैं।

हायर सेकेंडरी परीक्षा में पास परीक्षार्थियों की कुल संख्या 1 लाख 94 हजार 906 है। 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चली थी। 12वीं कक्षा में 2 लाख 40 हजार 356 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

नतीजे CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर भी देख सकते हैं।


Related Articles