CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम साय, छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर किया आमंत्रित

CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम साय, छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर किया आमंत्रित

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष (25 वर्ष) के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि वर्ष 2025 को राज्य सरकार विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव के रूप में मना रही है।

छत्तीसगढ़ आने का दिया न्योता

उन्होंने कहा कि रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ की परंपरा, कला, संस्कृति और उपलब्धियों को पूरे देश के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू को छत्तीसगढ़ आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता राष्ट्रपति का स्वागत करने को उत्सुक है और यह अवसर राज्य के लिए गौरव का क्षण होगा।


Related Articles