रायपुरः CG Nikay Election 2025 Counting Update छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला हो रहा है। 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती 9 बजे से शुरू हो गई है। कई जगहों से परिणामों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। चिरमिरी नगर निगम की बात करें तो कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। चिरमिरी नगर निगम चुनाव में कुल 54,188 मतदाता हैं, जिनमें से 27,594 पुरुष और 26,594 महिलाएं हैं। इस चुनाव में जिले में कुल 68 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिसमें 1,500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
Read More : रायगढ़ नगर निगम में भाजपा का कब्जा, चाय बेचने वाले जीववर्धन ने दर्ज की बड़ी जीत
CG Nikay Election 2025 Counting Update बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है। 10 निगमों में भाजपा आगे चल रही है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 5000 वोट से जीत दर्ज की हैं। बिलासपुर में कांग्रेस के प्रमोद नायक 20 हजार वोटों से पीछे हो गए हैं, भाजपा की पूजा विधानी बढ़त बनाई हुई हैं। रायपुर नगर निगम में अब तक की काउंटिंग में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 34 हजार वोट से आगे चल रही हैं।
देवकर में दुखी आत्मा पार्टी की जीत
बेमेतरा जिले के नगर पंचायत देवकर के नागरिक भाजपा और कांग्रेस की ओर से उपयुक्त प्रत्याशी नहीं चुने जाने से नाराज थे। इसके बाद वहां के लोगों ने एक नई पार्टी दुखी आत्मा पार्टी बनाई और अध्यक्ष सहित सभी वार्डों में चुनाव लड़ने का फैसला किया था। चुनाव में दुखी आत्मा पार्टी के प्रमुख सुरेश सिहोरे ने नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है।