Chhattsgarh Durg: खुडमुड़ी में शासकीय भूमि पर अवैध रेत-मिट्टी खनन की शिकायत, एसडीएम से कार्रवाई की मांग

Chhattsgarh Durg: खुडमुड़ी में शासकीय भूमि पर अवैध रेत-मिट्टी खनन की शिकायत, एसडीएम से कार्रवाई की मांग

Chhattsgarh Durg News: पाटन (दुर्ग)। ग्राम पंचायत खुडमुड़ी, तहसील पाटन, जिला दुर्ग में शासकीय भूमि पर पूर्व में किए गए अवैध रेत एवं मिट्टी खनन के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) पाटन को लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई है।

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि शासकीय भूमि पर बिना वैध अनुमति के खनन कार्य किया गया था। हालांकि वर्तमान में खनन कार्य बंद हो चुका है, लेकिन शिकायतकर्ता ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और शासकीय संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 40 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करने की मांग करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की अपील की है। साथ ही संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Related Articles