जबलपुर: जिले के गढ़ा थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला की छत से गिरकर मौत की खबर सामने आयी है। महिला की इस प्रकार के हादसे में मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। गुरुवार की रात को एक महिला अपने घर के दूसरे तल से गिर गई। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका अनमोल आहूजा (27) की पचमठा निवासी विपुल आहूजा की पत्नी थी। घटना की सूचना पाकर छत्तीसगढ़ से जबलपुर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने महिला की हत्या का आरोप लगाया है।
मृतका के परिजनों ने पति विपुल पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात कही है। इसे लेकर पति-पत्नी में विवाद होने और फिर अनमोल को छत से ढकेल कर मारने की पुलिस शिकायत की है। गढ़ा थाना पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना हादसा है या हत्या, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। नवविवाहिता की मौत का मामला होने के कारण गढ़ा सीएसपी को जांच का उत्तरदायित्व सौंपा गया है।
ढाई साल पहले हुई थी शादी
मृतका के पिता छत्तीसगढ़ के भाटापारा निवासी मुरली खत्री ने बताया कि उनकी पुत्री अनमोल का विवाह दिसंबर, 2022 को विपुल आहूजा के साथ हुआ था। दोनों की डेढ़ वर्ष की पुत्री है। विवाह के बाद से ही उसके ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। अनमोल के साथ उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था। वह दो बार उसका हाथ तोड़ा चुका था। लेकिन रिश्ते को बचाने के लिए उनकी पुत्री सब कुछ सहती रही।
‘उसने मेरे साथ की अश्लील हरकत’, मोहसिन के खिलाफ सामने आई राष्ट्रीय स्तर शूटर; आठवां मामला दर्ज
ससुराल वालों ने अस्पताल में छोड़ा शव
गुरुवार की रात को पुत्री ने फोन करके बताया कि विपुल उसके साथ मारपीट कर रहा है। तुरंत जबलपुर आ जाएं और उसे ले जाएं। वह पहुंचते उसके पहले ही अनमोल के चाचा ससुर ने फोन करके बताया कि वह छत से गिर गई है और घायल है। शुक्रवार को सुबह जब वह जबलपुर पहुंचे तो उसकी मौत की सूचना मिली। उसका शव एक निजी अस्पताल में रखा था। वहां पर ससुराल पक्ष को कोई व्यक्ति नहीं था। अनमोल की डेढ़ वर्षीय बच्ची का भी पता नहीं है।
दुल्हन बनाकर भेजा, अर्थी ले जा रहे
मृतिका के पिता के साथ उसके भाई भी जबलपुर पहुंचे थे। अनमोल के भाई सुनील ने बतया कि उन्होंने अपनी बहन को दुल्हन बनाकर जबलपुर भेजा था। कभी नहीं सोचा था कि उसकी अर्थी उन्हें अपने घर लेकर जाना पड़ेगा। अनमोल का पति के साथ इससे पहले भी तीन बार शराब पीकर मारपीट करने को लेकर विवाद हुआ था। बहन कहती थी कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। यदि उन्हें जरा भी अंदाजा होता कि उसकी हत्या कर देंगे, तो वह उसे यहां अकेला नहीं छोड़ते।
सिंधी खाना-खजाना का स्टॉल
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में मायके पक्ष के निशाने पर आया विपुल मालवीय चौक में सिंधी खाना-खजाना का फूड स्टॉल लगाया हैथे। कुछ समय पूर्व ही विपुल ने यह स्टाल आरंभ किया था। सिंधी खाद्य सामग्रियों के जायके कारण उनकी तेजी से पहचान बनी थी।