Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर वन अधिकारियों का तबादला, 24 IFS अफसरों को नई जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर वन अधिकारियों का तबादला, 24 IFS अफसरों को नई जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। वन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें कई जिलों के वनमंडलाधिकारी (DFO) भी शामिल हैं।

तबादला आदेश के तहत अधिकारियों को अलग-अलग वनमंडलों और विभागीय पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल को वन विभाग के प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने और अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

सरकार ने अधिकारियों की नई पदस्थापना के साथ उन्हें संबंधित क्षेत्रों में वन संरक्षण, वन प्रबंधन और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी है। वन विभाग के आदेश के मुताबिक कुल 24 भारतीय वन सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। अधिकारियों की नई पदस्थापना से संबंधित विस्तृत सूची आदेश में जारी की गई है।


Related Articles