छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

Rajysabha Election 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। फूलो देवी नेताम वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

फूलो देवी नेताम का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा उम्मीदवार बनाया है। टिकट को लेकर पार्टी हाईकमान ने कई संभावित नामों पर मंथन किया था। इनमें पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री टीएस सिंह देव के नाम भी चर्चा में थे। हालांकि अंततः पार्टी ने फूलो देवी नेताम को ही प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 9 मार्च तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 20 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी।


Related Articles