Chhattisgarh News: पाटन। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राखी के बड़े तालाब में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सुबह तालाब की ओर गए ग्रामीणों ने पानी में शव तैरता देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मौके पर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक गांव के कोटवार का रिश्तेदार बताया जा रहा है, हालांकि अभी तक उसकी आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

