Chhattisgarh News: देवरीबंगला। देवरीबंगला एवं ग्राम गहिरानवागांव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस के निर्देश पर बूथ एवं पंचायत स्तर की कांग्रेस कमेटियों का गठन किया गया। इस कार्यक्रम में देवरी मंडल कांग्रेस प्रभारी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा की उपस्थिति रही।
बूथ क्रमांक 39 एवं 40 में अध्यक्ष पद पर नरेंद्र कुमार सहारे एवं खेदुरम भूआर्य को चुना गया, जबकि पंचायत कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मिथिलेश भूआर्य को बनाया गया।
इस अवसर पर केशव शर्मा ने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत गांव-गांव में बूथ और पंचायत स्तर पर कांग्रेस कमेटियों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि ग्रामीण, महिला और युवा वर्ग में कांग्रेस से जुड़ने के प्रति उत्साह बढ़ रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण और किसान आज भी पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के कार्यकाल को याद कर रहे हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अभी से तैयारी की जा रही है।
मंडल अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य दुर्गा ठाकुर के अनुसार ग्राम नाहंदा, सुरसुली, बहेराभाटा, खैरा, देवरीबंगला, खपराभाट एवं फरदफोङ सहित कई गांवों में बूथ एवं पंचायत कमेटियों का गठन पूरा किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान सरपंच रामकली तारम, सुहद्रा बाई, आशाबाई, अगतूराम, लतलूराम, विजय तारम, ढालसिह ठाकुर, दूजराम निषाद, गोविंद राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

