Chhattisgarh News: बस्तर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल हुए हैं। थोड़ी देर में वे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और दोपहर 2 बजे तक यहां मौजूद रहेंगे। मंच पर स्वागत के दौरान उन्हें कौड़ी की माला और पारंपरिक पगड़ी पहनाई गई।
इससे पहले रविवार को गृहमंत्री शाह ने नक्सलवाद पर रायपुर में हाईलेवल मीटिंग ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब माओवाद से 90 प्रतिशत क्षेत्र मुक्त हो चुका है और उन्होंने दोहराया कि 31 मार्च से पहले माओवाद को जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा।
शाह ने नक्सलियों से हथियार छोड़ने की अपील भी की और कहा कि सरकार एक भी गोली चलाना नहीं चाहती। जो आत्मसमर्पण करेंगे, सरकार उनका रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेगी। पिछले करीब डेढ़ महीने के अंदर अमित शाह का ये दूसरा बस्तर दौरा है। इससे पहले वे बस्तर ओलिंपिक में शामिल होने बस्तर आए थे।
बस्तर की सभ्यता संस्कृति दुनिया में अनूठी
गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- बस्तर की सभ्यता संस्कृति पूरी दुनिया में अनूठी है। समूचे बस्तर को एक करने हम बस्तर पंडुम बना रहे हैं।
जिन्होंने 370 की धारा हटाई, जिन्होंने आंतरिक और देश की सुरक्षा को सुदृढ़ किया अमित शाह ने कहा है कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा। ये हमारे बीच मौजूद हैं।

