Chhattisgarh Liquor Prices: अब प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, इस दिन से बढ़ जाएंगे दाम, छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने लाया नया आबकारी नियम

Chhattisgarh Liquor Prices: अब प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी शराब, इस दिन से बढ़ जाएंगे दाम, छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने लाया नया आबकारी नियम

​रायपुर: Chhattisgarh Liquor Prices छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपनी नई आबकारी नीति (Excise Policy) को हरी झंडी दे दी है। राज्य कैबिनेट की हालिया बैठक में लिए गए फैसलों के बाद 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में शराब की नई दरें लागू हो जाएंगी।

क्या सस्ता होगा और क्या महंगा? Chhattisgarh Liquor Prices
​नई नीति के तहत कर संरचना (Tax Structure) में बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा:
​वैट (VAT) का खात्मा: सरकार ने शराब पर लगने वाले 8.50% वैट को पूरी तरह समाप्त करने का निर्णय लिया है। इससे मध्यम और प्रीमियम रेंज की विदेशी शराब की कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है।


​TCS में बढ़ोतरी:
Chhattisgarh Liquor Prices केंद्रीय बजट 2026 के प्रस्तावों के अनुसार, शराब विक्रेताओं पर TCS की दर 1% से बढ़ाकर 2% कर दी गई है, जिससे कुछ ब्रांड्स के बेस प्राइस में मामूली बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

प्लास्टिक बोतल अनिवार्य:
एक बड़ा बदलाव पैकेजिंग में किया गया है। अब अधिकांश शराब कांच की जगह प्लास्टिक बोतलों में मिलेगी, जिससे टूटने-फूटने का नुकसान कम होगा और परिवहन लागत में बचत होगी।


Related Articles