छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा फैसला, कमर्शियल गैस पर कोटा सिस्टम लागू, नए बुकिंग पर नंबर हो रहा जारी

छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा फैसला, कमर्शियल गैस पर कोटा सिस्टम लागू, नए बुकिंग पर नंबर हो रहा जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई शुरू हो गई है. लेकिन, राज्य में गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो सके इसके लिए राज्य सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है. जबकि, छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा फैसला किया गया है, जहां राज्य में कमर्शियल गैस पर कोटा सिस्टम लागू किया गया है. जबकि  घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने के लिए भी लगातार कार्रवाई हो रही है. बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों में छत्तीसगढ़ में 214 जगहों पर छापा मारा गया है. जहां से 1013 सिलेंडर जब्त हुए हैं. क्योंकि कालाबाजारी की खबरें भी लगातार आ रही हैं.

कमर्शियल गैस सिलेंडर का कोटा फिक्स 

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर का कोटा फिक्स किया गया है. जहां होटल-रेस्टोरेंट को 20 प्रतिशत तक ही गैस दी जाएगी. वहीं सरकारी ऑफिसों में भी 50 प्रतिशत तक गैस उपयोग के लिए मिलेगी. खाद्य विभाग की तरफ से लगातार एक कॉल सेंटर बनाया गया है, जो गैस की समस्याओं को लेकर एक्टिव है. खाद्य विभाग का कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663, 1967 भी जारी हुआ है. जिससे लोग इसी पर जानकारी जुटा सकते हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई की जा रही है. लेकिन, आपूर्ति को सुनिश्चित करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है. 

छत्तीसगढ़ में एलपीजी सप्लाई बढ़ाई गई

छत्तीसगढ़ में एलपीजी गैस की सप्लाई बढ़ा दी गई है. सभी जिलों में लगातार सिलेंडर जा रहे हैं. ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े. वहीं खाद्य विभाग की तरफ से स्पष्ट निर्देश जारी हुए हैं कि किसी भी तरह से घरेलू गैस का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए और केवल निर्धारित उद्देश्यों के लिए ही सुनिश्चित होनी चाहिए. रायपुर में 17 मार्च को सिलेंडर सप्लाई की समीक्षा बैठक हुई थी. जिसमें खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने सभी जिलों की जानकारी ली थी. उन्होंने आम लोगों से ऑनलाइन बुकिंग पर ज्यादा जोर देने के लिए कहा है. 

बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की खबरें सबसे ज्यादा आई हैं. 1013 सिलेंडर जब्त हुए हैं. जिसमें सबसे ज्यादा रायपुर में  392 और बिलासपुर में 201 सिलेंडर जब्त हुए हैं. जबकि अन्य जिलों में भी कई सिलेंडर जब्त किए गए हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए सभी जिलों में खाद्य विभाग की टीम को एक्टिव किया गया है. 


Related Articles