छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात, बजट 2026-27 में कैशलैस चिकित्सा सुविधा पर जताया आभार

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात, बजट 2026-27 में कैशलैस चिकित्सा सुविधा पर जताया आभार

Employees Federation CM Meet नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर राज्य बजट 2026-27 में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल किए जाने पर आभार व्यक्त किया।

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारी वर्ग और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक चिंता से मुक्ति मिलना एक ऐतिहासिक और कर्मचारी हितैषी कदम है। फेडरेशन ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कर्मचारी हितों को इसी प्रकार प्राथमिकता दी जाएगी।

ज्ञात हो कि फेडरेशन अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से प्रयासरत था, जिनमें कैशलैस चिकित्सा सुविधा प्रमुख मांग रही है। इस मांग की पूर्ति से प्रदेश के कर्मचारियों में उत्साह और संतोष का वातावरण है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में कमल वर्मा, सुनील उपाध्याय, जय कुमार साहू, राजेश सिंघी, संतोष कुमार वर्मा, संजीत शर्मा, देवाशीष दास, लोकेश वर्मा, अमित शर्मा, सोनाली तिडके, आकाश त्रिपाठी, जगेश्वर भट्ट, दीपक सोनकर, प्रवीण सिंह और निशा यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read More : कपिलधारा कुएं के नाम पर 5 हजार की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई


Related Articles