छत्तीसगढ़ 12वीं हिंदी पेपर लीक का दावा: सोशल मीडिया पर वायरल सवालों से मचा हंगामा, FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ 12वीं हिंदी पेपर लीक का दावा: सोशल मीडिया पर वायरल सवालों से मचा हंगामा, FIR दर्ज

Chhattisgarh Paper Leak: रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा को लेकर पेपर लीक का बड़ा विवाद सामने आया है। 14 मार्च को आयोजित परीक्षा के बाद 15 मार्च को सोशल मीडिया पर छात्र संगठनों ने दावा किया कि परीक्षा से एक दिन पहले ही प्रश्नपत्र के सवाल वायरल हो गए थे।

जानकारी के अनुसार, 13 मार्च की देर रात एक व्हाट्सऐप चैनल पर हिंदी विषय के 15 सवाल साझा किए गए थे। दावा किया जा रहा है कि ये सवाल अगले दिन हुई परीक्षा के प्रश्नपत्र से हूबहू मेल खाते हैं, यहां तक कि उनका क्रम भी समान है।

इस मामले को लेकर छात्र संगठन NSUI ने सबसे पहले आवाज उठाई। छात्र नेताओं का कहना है कि यह परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। मामले के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।

विवाद बढ़ने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने सिविल और साइबर थाने में FIR दर्ज कराई है और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इधर NSUI ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। संगठन ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और परीक्षा रद्द करने की मांग की है। साथ ही तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि ठोस कदम नहीं उठाए गए तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।


Related Articles