छत्तीसगढ़ बजट 2026: ओपी चौधरी का बस्तर पर फोकस, बूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी का ऐलान

छत्तीसगढ़ बजट 2026: ओपी चौधरी का बस्तर पर फोकस, बूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी का ऐलान

Chhattisgarh Budget 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के बाद इस बार बजट की थीम ‘संकल्प’ रखी गई है, जिसके जरिए सरकार ने समावेशी और संतुलित विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया है।

बजट में बस्तर संभाग के अंदरूनी इलाकों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन सुविधा मजबूत करने के लिए बस सेवा शुरू करने हेतु 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं बूझमाड़-जगरगुंडा क्षेत्र में दो एजुकेशन सिटी स्थापित करने की घोषणा की गई है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे।

‘संकल्प’ थीम का अर्थ

सरकार ने ‘SANKALP’ को विकास के सात स्तंभों के रूप में परिभाषित किया है-

  • S – समावेशी विकास
  • A – अधोसंरचना
  • N – निवेश
  • K – कुशल मानव संसाधन
  • A – अन्त्योदय
  • L – लाइवलीहुड
  • P – पॉलिसी से परिणाम तक

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने अपने सरकारी बंगले में स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी अदिति चौधरी भी मौजूद रहीं। खास बात यह रही कि ओपी चौधरी अपनी पत्नी का पसंदीदा जैकेट पहनकर विधानसभा पहुंचे और बजट प्रस्तुत किया।

सरकार का दावा है कि ‘संकल्प’ बजट राज्य के सर्वांगीण विकास, आधारभूत संरचना विस्तार, निवेश प्रोत्साहन और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में ठोस कदम साबित होगा।


Related Articles