छत्तीसगढ़: रायपुर में 19वां रोजगार मेला कल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

छत्तीसगढ़: रायपुर में 19वां रोजगार मेला कल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

Raipur Rojgar Mela 2026: रायपुर। राजधानी रायपुर में 23 मई 2026 को 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी रोजगार मेले का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के तहत 51 हजार से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

रायपुर में रोजगार मेले का आयोजन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया जाएगा। यह ऑडिटोरियम एनआईटी के सामने साइंस कॉलेज के पास स्थित है।

इस रोजगार मेले में रेलवे, पोस्टल, वित्त सेवा, स्वास्थ्य सेवा और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड सहित विभिन्न विभागों में चयनित लगभग 257 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ उन्हें भविष्य निर्माण के लिए मजबूत आधार प्रदान करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके होंगे। वहीं कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी और मोतीलाल साहू सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा रायपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दयानंद, रेलवे और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।


Related Articles